प्रशिष्टि ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
उन्नाव, अगस्त 25 -- उन्नाव। प्रयागराज में 23 से 25 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेलो इंडिया एथलेटिक सेंटर की प्रशिक्षु प्रशिष्टि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। प्रशिष्टि ने 80 मीटर हर्डल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 60 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खेलो इंडिया कोच कुशमेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिष्टि ने दोनों स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रशिष्टि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया एथलेटिक सेंटर की प्रशिक्षु हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सेंटर के प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: अनुष्का ने जै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.