बगहा, जनवरी 7 -- बेतिया। चंपारण रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक हरकिशोर राय ने मंगलवार को स्थानीय पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अनुदेशकों और नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को पुलिसिंग को ले आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन , पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र बेतिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया गया। डीआईजी हरकिशोर राय ने कहा कि प्रशिक्षु सिपाहियों को आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों, कानून की जानकारी और नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार में प्रशिक्षित करना प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.