दरभंगा, अप्रैल 27 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देशन में शनिवार की देर शाम पुलिस केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों ने हथियार के साथ 21 किलोमीटर लंबा पैदल रूट मार्च निकाला। इस दौरान एसएसपी ने रूट मार्च की निगरानी करते हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षु सिपाहियों की कार्यशैली, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से संवेदनशील इलाकों की पहचान, पुलिस बल की तत्परता और संचार व्यवस्था की प्रभावशीलता पर ध्यान केंद्रित किया गया। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस रूट मार्च का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- कठिन प्रशिक्षण के बाद 196 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरा किया प्रशिक्षण एसएसपी ने बताया कि इस तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.