प्रशिक्षु सिपाहियों को मिला प्रशिक्षण
बगहा, अप्रैल 9 -- शत्रुद्यन शर्मा बेतिया। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों को बुधवार को आग से बचाव के टिप्स दिए गए। अग्निशमन विभाग की ओर से उन्हें आग से बचाव की जानकारी दी गई। सिपाहियों को गैस सिलिंडर से लगने वाली आग, विद्युत शॉट सर्किट से लगने वाली आग और ग्रामीण इलाकों में लगने वाले आग के फर्क और उससे बचाव के उपाय बताए गए। प्रधान अग्निक पंकज कुमार ने बताया कि आग लगने पर तनिक भी नहीं घबराएं, आग को फैलने से रोके।ने की कोशिश कर अग्निशमन विभाग को सूचित करें। सिपाहियों को प्रशिक्षण के लिए मॉक ड्रिल भी किया गया। प्रशिक्षण में 237 जवान शामिल हुए और आग से बचाव के गुर सीखें। मॉक ड्रिल में अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, यादव व कर्मी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.