पूर्णिया, मार्च 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों को साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी गई एवं इससे बचाव के उपाय बताए गए। साईबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने कहा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद समाज को अपराध एवं अपराधियों से बचाने के लिए प्रशिक्षुओं में जागरूकता अनिवार्य है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और ओटीपी ठगी जैसे साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों में पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। प्रशिक्षु सिपाहियों को यह समझाया गया कि साइबर अपराध की शिकायत मिलने पर किस तरह से त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए और पीड़ितों को किस प्रकार मदद पहुंचाई जा सकती है। साइबर डीएसपी ने बताया कि साइबर ठगी के अधिकांश मामलों में अपराधी ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.