छपरा, दिसम्बर 23 -- छपरा, हमारे सवाददाता। शहर के पुलिस लाइन स्थित ट्रेनिंग सेंटर में मंगलवार को विशेष सत्र में प्रशिक्षु सिपाहियों को आधुनिक पुलिसिंग व कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी सीनियर एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक सक्षम एवं आदर्श पुलिस के लिए आवश्यक गुणों जैसे अनुशासन, ईमानदारी, धैर्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षु सिपाहियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में इन मूल्यों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया। प्रशिक्षु सिपाहियों को भारत में पुलिस व्यवस्था के ऐतिहासिक विकास, आधुनिक भारत में पुलिस की भूमिका, अपराध की रोकथाम एवं नियंत्रण, जांच एवं विवेचना में सहयोग, नागरिक अधिकारों एवं मानवाधिकारों का संरक्षण, आपातकालीन सेवाएं एवं आपदा प्रबंधन, साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग में सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.