वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस लाइन में 491 प्रशिक्षु महिला आरक्षियों की पहली ड्यूटी प्रधानमंत्री की सुरक्षा होगी। बरेका में 28 अप्रैल को महिला सम्मेलन में उन्हें तैनात किया जाएगा। आला अफसरों उनकी निगरानी करेंगे।प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को नौ महीने तक बाह्य और आंतरिक सुरक्षा की फिजिकल-पुलिसिंग की ट्रेनिंग दी गई। वीवीआईपी मूवमेंट पर सुरक्षा व्यवस्था, सोशल पुलिसिंग, आधुनिक तकनीक से अपराध पर रोकथाम, हथियार संचालन, सीसीटीएनएस, साइबर क्राइम, फॉरेंसिक साइंस, फॉरेंसिक मेडिसिन, पुलिस का इतिहास, संगठन, अंतरविभागीय समन्वय, कार्यप्रणाली एवं अनुशासन, आपदा-यातायात प्रबंधन समेत कई जरूरी टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण के बाद 20 अप्रैल को पॉसिंग आफ परेड होना था। हालांकि इसे टाल कर 26 अप्रैल कर दिया गया। यह भी पढ़ें- कार्यक्रम स्थल की सु...