प्रयागराज, मार्च 1 -- अपर पुलिस महानिदेशक एवं अध्यक्ष पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मुरादाबाद के निर्देश पर रविवार को चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज में प्रशिक्षुओं की 10 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री कराई गई। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता, अनुशासन व दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। परीक्षा में अभिषेक गौड़ और अभिमन्यु सरोज ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय विद्यालय बमरौली से सुबह छह बजे दौड़ की शुरुआत हुई। प्रशिक्षु जवानों ने मोहिनी चौराहा, झलवा तक निर्धारित मार्ग पर दस किमी तक दौड़ लगाई। इसके पूर्व सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र और एसीपी सैफुद्दीन बेग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर शिविरपाल राकेश कुमार शर्मा, एसएसएफ शिविरपाल केशव चंद्र राय, दलनायक विनय कुमार सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक विजय सिंह सहित अन्य अधि...