प्रशिक्षु डीएसपी अफसरों को सीपी का गुरुमंत्र
वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से शुक्रवार को 92वीं बैच के 11 प्रशिक्षु डीएसपी अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। सीपी ने उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं नेतृत्व के गुरुमंत्र दिए। कहा कि पुलिस सेवा केवल कानून लागू करने का दायित्व नहीं, बल्कि समाज में विश्वास, सुरक्षा और न्याय स्थापित करने का माध्यम है। एक अधिकारी की वास्तविक पहचान उसकी सत्यनिष्ठा, संवेदनशीलता एवं जनता के प्रति समर्पण से होती है। सीपी ने उन्हें कमिश्नरेट वाराणसी की कार्यप्रणाली, आधुनिक पुलिसिंग एवं जनसेवा के मूल्यों से परिचित कराया। यातायात प्रबंधन, डायल-112, जल पुलिस, पर्यटक पुलिस, तकनीकी रूप से सशक्त एसओजी एवं सर्विलांस टीम, ड्रोन एवं एंटी-ड्रोन प्रणाली, सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम, वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था आदि की कार्यशैली को बताया।विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं सां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.