कोडरमा, अप्रैल 16 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिले के नव पदस्थापित प्रशिक्षु उप समाहर्ता आकाश देव, नीरज कंडारी, स्वाति कुमारी एवं अंजू माला लकड़ा ने गुरुवार को जयनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। भ्रमण की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसमें प्रखंड व अंचल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने दायित्वों से अवगत कराया। प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार एवं अंचल अधिकारी सारांश जैन ने प्रशासनिक व राजस्व कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।इसके बाद सतडीहा पंचायत में संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने मिडिल स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, उपस्थिति एवं पोषण सेवाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- विकास योजनाओं की अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.