प्रशिक्षु आईपीएस मानसी दहिया को दी विदाई
वाराणसी, मई 31 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैम्प कार्यालय पर 77वें आरआर (वर्ष 2023) बैच की प्रशिक्षु आईपीएस मानसी दहिया के स्थानांतरण के अवसर पर विदाई दी। सीपी ने मानसी दहिया को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, अनुशासित कार्यशैली, प्रभावी नेतृत्व क्षमता तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। उन्हें थाना चोलापुर का स्वतंत्र प्रभार 12 सप्ताह के लिए सौंपा गया था, जहां उन्होंने बेहतर काम किया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, डीसीपी गोमती नीतू कादयान सहित कमिश्नरेट के अन्य राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित रहे। उधर चोलापुर थाने पर भी उन्हें विदाई दी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.