वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को 2025 बैच के 21 प्रशिक्षु आईपीएस अफसरों से कैंप कार्यालय पर मुलाकात की। व्यावहारिक अनुभवों के आधार पर उत्कृष्ट पुलिसिंग, नेतृत्व क्षमता, जनसरोकार एवं निष्पक्ष कानून-व्यवस्था के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षुओं की जानकारी प्रशिक्षुओं ने काशी में पुलिसिंग, भीड़ प्रबंधन, पर्यटकों की सुरक्षा आदि की जानकारी ली। प्रशिक्षण के तहत 17 पुरुष और चार महिला प्रशिक्षु अधिकारी पहुंची हैं। कैंप कार्यालय पर पुलिस आयुक्त ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि एक सफल पुलिस अधिकारी की पहचान केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि उसकी संवेदनशीलता, निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा एवं जनविश्वास अर्जित करने की क्षमता ही उसे उत्कृष्ट बनाती है।

आधुनिक पुलिसिंग प्रणाली उन्होंने...