प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी की याचिका पर सुनवाई टली
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- तेलंगाना हाईकोर्ट ने बुधवार को एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी की याचिका पर सुनवाई 27 जुलाई तक टाल दी। इस अधिकारी ने एक प्रशिक्षु महिला साथी के कथित यौन उत्पीड़न के लिए अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की थी। प्रशिक्षु अधिकारी पर 18 जुलाई को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में एक प्रशिक्षु महिला साथी का पीछा करने और 'यौन उत्पीड़न करने' का मामला दर्ज किया गया था। उसने मंगलवार को एफआईआर रद्द करने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था। मामला जब बुधवार को कोर्ट के सामने आया, तो याचिकाकर्ता के वकील ने सुनवाई की मांग की, जबकि सरकारी वकील ने निर्देश लेने के लिए समय मांगा। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: दस से अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में आईसीसी गठन अनिवार्य इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई 27 जुलाई तक टाल दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.