पटना, मार्च 31 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों से कहा है कि वे बिहार की तरक्की में अपना योगदान दें। इसके पहले बिहार कैडर के 12 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी मंगलवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि आप लोगों का अनुभव सुनकर अच्छा लगा। आपलोग अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं, उसके बाद आपलोगों की पोस्टिंग होगी। सरकार नीति बनाती है और उसे क्रियान्वित करने में आईएएस अधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। आप सभी संवेदनशीलता, ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए राज्य एवं देश की तरक्की में अपना योगदान दें। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में विरूपाक्ष विक्रम सिंह, प्रिया रानी, कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.