मथुरा, अगस्त 10 -- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकास खंड चौमुहां में राष्ट्रीय पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार को ब्लॉक परिसर से तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया गया। भारत माता की जय के नारों के बीच मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी सलोनी गौतम ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा का शुभारंभ किया। ​तिरंगा यात्रा चौमुहां क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सलोनी गौतम ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं के दिलों में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाना और देश की एकता को मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- तिरंगा थामकर पटना की सड़क पर उतरे सम्राट चौधरी; मंत्रियों के साथ डेढ़ किलोमीटर पैदल चले ​एडीओ पंचायत नवेश कुमार सुमन ने कहा कि पंचायत...