रांची, फरवरी 12 -- रांची। शीतकालीन अध्ययन भ्रमण के तहत प्रशिक्षु आईएएस के दो दल ने गुरुवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर, रनवे, टैक्सीवे और संचार एवं नेविगेशन प्रणालियों की बारीकियों को समझा। हवाई अड्डा प्रशासन ने उन्हें विमान दुर्घटना एवं अग्निशमन सेवा की भूमिका और यात्री सुरक्षा व्यवस्थाओं से अवगत कराया। भ्रमण का उद्देश्य भावी प्रशासनिक अधिकारियों को नागरिक उड्डयन क्षेत्र की बुनियादी चुनौतियों, परिचालन नियमों और तकनीकी सेवाओं से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.