पटना, मार्च 26 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2024 बैच के प्रशिक्षु पदाधिकारियों को जीविका कार्यालय के सभागार में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही इस प्रशिक्षण में पदाधिकारियों को प्रशासनिक सेवा संबंधी बारीकियों से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम में जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में आज समूह की दीदियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार में एक करोड़ 81 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, जिससे अधिकतर महिलाओं ने खुद का रोजगार शुरू किया है। उन्होंने पदाधिकारियों को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के क्रियान्वयन की भी जानकारी दी। मौके पर मनरेगा के मुख्य परिचालन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह और राज्य का...