प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने जीविका दीदियों द्वारा संचालित टी फैक्ट्री का किया भ्रमण
किशनगंज, जून 14 -- किशनगंज, संवाददाता लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 2025 बैच के 11 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने जीविका दीदियों द्वारा संचालित टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई, पोठिया, किशनगंज का दौरा कर चायपत्ती उत्पादन प्रक्रिया को जाना। किसान जीविका दीदियों द्वारा हरा चायपत्ता की खेती, महानंदा टी फैक्ट्री के द्वारा उसकी खरीद, हरा चायपत्ता का प्रोसेसिंग, महानंदा लीफ चायपत्ती का उत्पादन प्रक्रिया के सभी चरण की जानकारी प्राप्त की। महानंदा जीविका महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लि. द्वारा संचालित टी फैक्ट्री के संचालन में जीविका दीदियों की भूमिका को जाना। उन्होंने महानंदा लीफ चायपत्ती बिक्री को लेकर बहुमूल्य सुझाव दिए। ऑनलाइन मार्केटिंग को लेकर उन्होंने अपना अनुभव जीविका दीदियों से साझा किया। प्रशिक्षु आई. एएस अधिकारियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.