आगरा, जुलाई 22 -- लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए), मसूरी के 12 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के तीन दिवसीय आगरा भ्रमण कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्मार्ट सिटी सभागार में विशेष प्रस्तुतीकरण आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों को आगरा स्मार्ट सिटी और नगर निगम की कार्यप्रणाली, विभिन्न विकास परियोजनाओं तथा विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर संचालित की जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रस्तुतीकरण की जानकारी सौरभ अग्रवाल, चीफ डाटा ऑफिसर ने प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड किस प्रकार नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शहरी विकास, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, जनसुविधाओं के विस्तार और तकनीक आधारित सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित कर रही है। उन्होंन...