प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को बताई खेती की चुनौतियां
अल्मोड़ा, अगस्त 1 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। अधिकारियों को पर्वतीय कृषि की चुनौतियों, वैज्ञानिक अनुसंधानों से अवगत कराया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के मार्गदर्शन मे हवालबाग प्रक्षेत्र में 'पर्वतीय कृषि व संस्थागत नवाचार' विषय पर यह कार्यक्रम हुआ। प्रभागाध्यक्ष फसल उत्पादन डॉ. बृज मोहन पाण्डेय ने संस्थान के विभिन्न प्रमुख विभागों की अत्याधुनिक अनुसंधान और विकास गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जनजातीय उपयोजना, अनुसूचित जाति उपयोजना और उत्तर-पूर्वी पर्वतीय कार्यक्रमों के तहत संचालित विस्तार गतिविधियों, तकनीक हस्तांतरण और किसान-हितैषी पहलों के बारे में बताया। ताकि प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीण विकास की रणनीतियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.