लातेहार, जून 1 -- बेतला, प्रतिनिधि। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2025 बैच के सात प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने सोमवार को बेतला पार्क समेत आसपास के पलामू किला,कमलदहझील, मड्ड हाऊस बक्सा मोड़ आदि पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद वनाधिकारियों से वन एवं वन्यजीव संरक्षण संबंधी जंगलों में संचालित योजनाओं की जानकारी ली ।साथ ही विरासत में मिली बेतला की प्राकृतिक अनुपम खूबसूरती की सराहना की।इसके पूर्व बेतला आने पर पीटीआर नॉर्थ के डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना ने टोली में शामिल प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण,इरा जोरवाल, पूर्वा अग्रवाल,रित्विक मेहता,यश कुमार,अविनाश सिंह और अरविंद राधाकृष्णन का स्वागत किया। इसबारे में डिप्टी डायरेक्टर जेना ने बताया कि सभी प्रशिक्षु आईएएस बेतला भ्रमण के बाद, महुआडांड़ भेड़िया आश्रयणी, नेतरहाट जाएंगे और वहां के ऐति...