प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिवरी में जाना कचरा निस्तारण का तरीका
लखनऊ, मई 23 -- डॉ. राम मनोहर लोहिया उप्र राज्य प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में चल रहे 88वें एवं 87वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिवरी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भ्रमण किया। इस दौरान 59 प्रशिक्षु उपजिलाधिकारियों एवं प्रांतीय सिविल सेवा के 48 अधिकारियों ने लेगेसी वेस्ट और फ्रेश वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण की पूरी प्रक्रिया को करीब से समझा। अधिकारियों को बताया गया कि शिवरी प्लांट में शहर से प्रतिदिन निकलने वाले ठोस कचरे के साथ पुराने जमा कचरे की भी प्रोसेसिंग भी की जा रही है। प्रतिदिन लगभग 2 हजार मीट्रिक टन कचरा निकलता है। इसके निस्तारण के लिए तीन अत्याधुनिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक यूनिट की क्षमता लगभग 850 मीट्रिक टन प्रतिदिन है। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.