प्रशिक्षु अधिकारियों ने देखा सीमा सुरक्षा प्रबंध
बहराइच, जुलाई 1 -- रुपईडीहा। उत्तर प्रदेश पुलिस के डीएसपी प्रोबेशनर्स व 11 प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने रुपईडीहा के सीमा सुरक्षा व्यवस्था व इंटीग्रेटेड बार्डर मैनेजमेंट का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने आये इन लोगों ने 42वी वाहिनी रुपईडीहा बीओपी व आईसीपी का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान इन लोगों को 42वी वाहिनी एसएसबी के कमांडेन्ट जी सी पांडेय ने आईसीपी व बीओपी एसएसबी की भूमिका व कार्य प्रणाली के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होंने सीमा सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, विभिन्न हितधारक एजेंसियों के साथ समन्वय व भारत नेपाल के बीच वैध सीमा पर आवागमन को सुगम बनाने में एसएसबी की जिम्मेदारियों व संचालन संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कमांडेन्ट ने इन लोगों को इंडो नेपाल बार्डर, आईसीपी व आसपास सीमावर्ती क्षेत्रों का भ्रमण भी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.