प्रशिक्षुओं ने ली पौधों की सुरक्षा की शपथ
कन्नौज, जुलाई 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में संचारी रोग रोकथाम कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बरसात के मौसम में फैलने वाले संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व को रेखांकित करना था। अभियान के दौरान प्रशिक्षुओं ने श्रमदान करते हुए पूरे संस्थान परिसर में व्यापक सफाई की। उन्होंने जलभराव और गंदगी वाले स्थानों को साफ कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। प्रशिक्षुओं ने परिसर को हराभरा और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: संचारी रोग नियंत्रण को लेकर बच्चों को किया जागरूक कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ.अमित कुमार ने सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.