गिरडीह, जून 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तहत सोमवार को सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान बीएड एवं डीएलएड के सभी प्रशिक्षुओं को नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षुओं ने नशा मुक्ति की चुनौती स्वीकार करते हुए राज्य, देश, परिवार और मित्रों को नशे से दूर रखने का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक के रूप में वे समाज में जागरूकता फैलाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने का कार्य करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद महाविद्यालय से नशा मुक्ति के लिए नगर भ्रमण कार्यक्रम भी निकाला गया। यह भी पढ़ें- नशे से बचने के लिए प्रशिक्षुओं को किया जागरूक प्रशिक्षुओं ने नशा मुक्ति के नारे लगाते हुए लोगों...