वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित आरटीसी में प्रशिक्षु महिला आरक्षियों की क्लास ली। उन्होंने एयरपोर्ट, विश्वनाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन व अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों की जांच प्रक्रिया को बताया। डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर की भूमिका बताई। इससे प्रवेश द्वार पर जांच व्यवस्था की जानकारी दी। बम डिटेक्शन एवं डिस्पोजल स्क्वायड की तैनाती एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। एंटी-ड्रोन सिस्टम, डॉग स्क्वाड, आपातकालीन स्थितियों में फायर ब्रिगेड की जल्द उपलब्धता, ड्रोन कैमरे से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी, बुलेट कैमरों की उपयोगिता, नाइट विजन एवं थर्मल कैमरों की उपयोगिता के...