लखनऊ, जून 9 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीसीएस के 48 अधिकारियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों को साइबर सुरक्षा, फॉरेंसिक विज्ञान और आधुनिक तकनीकों से जुड़ी जानकारी प्रदान की गईं।प्रशिक्षणरत अधिकारियों में स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग, राज्य कर विभाग और कोषागार विभाग के अधिकारी शामिल थे। संस्थान के विषय विशेषज्ञों ने उन्हें साइबर अपराधों की जांच, डिजिटल साक्ष्य संरक्षण तथा फॉरेंसिक तकनीकों के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने संस्थान की अत्याधुनिक ड्रोन व डीएनए प्रयोगशालाओं का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ जीके गोस्वामी ने कहा कि किसी भी अपराध की जांच में साक्ष्...