प्रशिक्षुओं ने नशामुक्त जीवन अपनाने का लिया संकल्प
हजारीबाग, अगस्त 1 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में रक्षाबंधन उत्सव एवं नशामुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षु शिक्षकों एवं प्राध्यापकों के बीच आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आई बहनों एवं भाई ने कहा कि भावी शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। इसलिए उनका जीवन नशामुक्त, अनुशासित एवं आदर्श होना चाहिए। प्राचार्य डॉ सुनील कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि किसी भी समाज का विकास नशामुक्ति के बिना संभव नहीं है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया। सभी ने नशामुक्त भारत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.