गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम। रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र (आरटीसी) भोंडसी के सभागार में मंगलवार को कैंसर की रोकथाम और उपचार विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रशिक्षुओं को स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आरटीसी के उप पुलिस अधीक्षक राजेश लोहान ने कहा कि प्रशिक्षण को तनाव रहित और संतुलित बनाने के लिए समय-समय पर सेमिनार, योग सत्र और विभिन्न विषयों पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाता है। कैंसर अब पूरी तरह लाइलाज बीमारी नहीं है, लेकिन इसके कारण होने वाली मृत्यु दर अभी भी अधिक है, इसलिए समय पर जागरूकता और जांच अत्यंत आवश्यक है।संगोष्ठी के दौरान डॉ. अहमद सिंगान ने कहा कि कैंसर के प्रमुख कारणों में धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों का सेवन शामिल है। इसके साथ ही बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान, तैलीय पदार्थों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.