प्रशिक्षुओं को मिले ऑफर लेटर व प्रमाणपत्र
लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- डीसीएम श्रीराम स्किल अकादमी, अजबापुर में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन एवं सोलर बैच-8 के प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र एवं ऑफर लेटर वितरित किए गए। मुख्य अतिथि प्रभात कुमार सिंह इकाई प्रमुख, डीसीएम श्रीराम शुगर व केएन राय एचआर हेड ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र और ऑफर लेटर प्रदान किए। चयनित युवाओं का प्लेसमेंट ईस्टमैन पावर टेक्नोलॉजी सोनीपत, धूत ट्रांसमिशन गुरुग्राम, वीके इंटरप्राइजेज कानपुर और न्यूक्राफ्ट ग्लोबल नोएडा में हुआ है। कार्यक्रम का संचालन ट्रेनर कीर्ति वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। ऑफर लेटर एवं प्रमाणपत्र पाकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने डीसीएम श्रीराम स्किल अकादमी एवं डीसीएम श्रीराम फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.