प्रशिक्षुओं को एक्यूप्रेशर उपचार के बारे में बताया
प्रयागराज, मई 28 -- एक्यूप्रेशर शोध प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान की ओर से माता प्रसाद खेमका कॉलेज झूंसी में आयोजित छह दिवसीय राष्ट्रीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. आंजनेय शुक्ला, विशिष्ट अतिथि मनीष मेहरोत्रा और विक्रमजीत सिंह भदौरिया रहे। वक्ताओं ने प्रशिक्षुओं को एक्यूप्रेशर उपचार से संबंधित तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी दी। अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने प्रशिक्षुओं को एक्यूप्रेशर उपचार के महत्व के बारे में बताया। निदेशक एके द्विवेदी, प्रो. प्रभात वर्मा एमएम कूल, रामकुमार शर्मा, आलोक कमलिया, विशाल जायसवाल, उर्वशी उपाध्याय, सुनील मिश्रा, अभय त्रिपाठी, सुबोध अग्रवाल व उपचारक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.