मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- साहेबगंज। चंद्रदेव नारायण महाविद्यालय के बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का अभ्यास शिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हो गया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साहेबगंज में आयोजित कार्यक्रम में पर्यवेक्षक डॉ विकास चंद्र ने बीएड के अभ्यास शिक्षण कार्यक्रम के महत्व को बताया। इस मौके पर बीएड विभाग के सम्मानित शिक्षक डॉ. नुपुर प्रियदर्शिनी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. दिव्या प्रियदर्शिनी, राजकुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. मोहसेना खलील, छात्रा रागिनी कुमारी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, अमित, दीपा, विजय, पूजा, प्रतिमा, हेमा, प्रणव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...