साहिबगंज, मार्च 20 -- साहिबगंज। लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), भारत सरकार के तत्वावधान में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को स्थानीय एलसीसी कम्प्यूटर सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग विभाग के सहायक निर्देशक दीपक कुमार(धनबाद) एवं श्री चंद्रशेखर प्रसाद ईओडीईबी, उद्योग विभाग उपस्थित थे। मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण करते उपस्थित विद्यार्थियों को उद्यमिता एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए बैनर के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। प्रमाण पत्र प्राप्त कर छात्र-छात्राओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला। एलसीसी कंप्यूटर सेंटर के संचालक एवं टीम द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.