रिषिकेष, मई 15 -- एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में शुक्रवार को मासिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जवानों की व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं को सुना गया तथा उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में सम्मेलन की अध्यक्षता सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने की। उन्होंने मानसून और आगामी हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर संबंधित एसडीआरएफ पोस्टों को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए। आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नए प्रशिक्षुओं को लेकर सेनानायक ने कहा कि प्रशिक्षुओं की दक्षता भविष्य की आपदाओं से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, इसलिए उन्हें आपदा प्रबंधन व रेस्क्यू कार्यों का व्वाहारिक प्रशिक्षण प्रभावी ढंग से दिया जाए। यह भी पढ़ें- मानसून को लेकर आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करें व...