प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अतरसंड में चल रहे प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टरों के प्रशिक्षण का नवां चक्र बुधवार को सम्पन्न हुआ। सक्षम प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले हेडमास्टरों को डायट प्राचार्य संजय कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्रमाण पत्र वितरित किया गया। डायट प्राचार्य ने प्रधानाध्यापकों को प्राथमिक शिक्षा का ध्वजवाहक बताते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग से आयोजित प्रशिक्षणों से स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है । वरिष्ठ प्रवक्ता शिव प्रकाश यादव ने कहा कि अच्छे कार्य करने के साथ अच्छा अभिलेखीकरण करना भी आवश्यक है। इस प्रशिक्षण की सार्थकता तब है जब इसका लाभ प्रत्येक बच्चे को प्राप्त हो। प्रशिक्षण प्रभारी अमरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि प्रशिक्षण की सार्थकता तभी ह...