बोकारो, अप्रैल 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य आकलन-प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के आदेशानुसार रविवार को बोकारो विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्वेता सिंह को मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि आगामी 18 अप्रैल से राज्य के मुख्यमंत्री आवास के समक्ष सहायक अध्यापकों का आमरण अनशन व भूख हड़ताल प्रारम्भ किया जाना है। विधायक से मिलने के दौरान राज्य कमेटी के अध्यक्ष दिलशाद अंसारी, मो. खुर्शीद जमाल, सरिता कुमारी, ओम प्रकाश, राजेश चौबे, सलीम अंसारी, हरि चरण लोहरा, फारुख अंसारी, मो. शमीम, जीवन मेहरा, सज्जाद हुसेन अंसारी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...