फिरोजाबाद, मार्च 26 -- फिरोजाबाद, स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया पेस-दिशा द्वारा बुधवार को जन शिक्षण संस्थान में सिलाई ट्रेड में प्रशिक्षित 23 युवतियों को सिलाई मशीन वितरित कर रोजगार का मार्ग प्रशस्त किया। अतिथियों ने युवतियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए 25 वर्ष की उम्र तक कठिन परिश्रम करें और बाहरी दिखावे से बचें तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। सिलाई की मशीन आपके लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक राजीव यादव ने कहा कि आज सिलाई के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं है और इसके लिए आपके अंदर हुनर होना चाहिए। आरसेटी सेंटर के योगेश शर्मा ने पेस दिशा संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सिलाई मशीन वितरण के लिए आभार जताया। जन शिक्षण संस्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.