बहराइच, अप्रैल 8 -- बहराइच। राजकीय पॉलिटेक्निक में सामुदायिक विकास योजना सीवीटीपी के छह माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुआ। प्रशिक्षुओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए मुख्य रूप से कंप्यूटर प्रशिक्षक मंजर हसन, ब्यूटीशियन प्रशिक्षिका अंशिका मिश्रा, ऑटोमोबाइल प्रशिक्षक अतीक अहमद के योगदान को सराहा गया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने कहा कि इस योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है। इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शालिनी यादव, सहायक प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गुलाब सिंह, सीडीसी दिनेश कुमार मौर्य, जेडीसी आलोक कुमार मौर्य आदि रहे।

हिंदी हिन्द...