बहराइच, फरवरी 18 -- बहराइच, संवाददाता। तहसील सभागार नानपारा में उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं आयोग द्वारा 12 नवनियुक्त अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत तार्किक विसंगतियों की श्रेणी के मतदाताओं को नोटिस जारी करने, जारी की गई नोटिसों को बीएलओ ऐप के माध्यम से अपलोड करने तथा प्राप्त होने वाले फार्मों की जांच कर पोर्टल पर प्रेषित किये जाने के सम्बन्ध में तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मोनालिसा जौहरी द्वारा तहसील सभागार में मौजूद अधिकारियों को पॉवर प्वाईन्ट प्रजेन्टेशन तथा वीडियो क्लिप के माध...