प्रशिक्षित किए जाएंगे बेराजगार,स्वरोजगार को मिलेगा बैँकों से ऋण
बहराइच, जुलाई 31 -- शिक्षित बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर है। अब ऐसे युवाओं को स्वराजगारी बनाने के लिए खादी ग्रामोद्योग विभाग ने बड़ी पहल की है। इनको प्रशिक्षण देकर न केवल रियायती दरों पर बैंकों से ऋण मुहैया कराया जाएगा,बल्कि स्कॉलरशिप भी दी जाएगी,ताकि प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। जिले में इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। विभाग कौशल उन्नयन प्रशिक्षण योजना के तहत जिले में 15 दिन का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण आयोजित करेगा।प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षु को 3,750 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अपना उद्योग शुरू करने के इच्छुक युवाओं को बैंक ऋण, अनुदान और सरकारी सब्सिडी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.