चाईबासा, फरवरी 26 -- चाईबासा। नगरपालिका चुनाव में मतगणना के लिए प्रतिनियुक्ति मतगणना पर्यवेक्षक सहित कुल 168 मतगणना कर्मियों(रिजर्व सहित) को गुरुवार को मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मियों को मतगणना के दिन निर्धारित दायित्व की बिंदुवार जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान उन्हें मतगणना टेबल पर प्राप्त मत पेटिकाओं को प्रत्याशी और अभिकर्ताओं के समक्ष प्रदर्शन, मत पेटिका की सीलिंग खोलने, मतपत्र का पृथक्करण, मत की गिनती, प्रपत्र संधारण आदि के संदर्भ में उचित एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) -सह- उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू एवं चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक एजाज़ अनवर के ने चाईबासा स्थित स्कॉट हिंदी बालिका मध्य विद्यालय के अलग-अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.