प्रशिक्षण से हस्तकरघा कला में दक्ष हो सकेंगे बुनकर
अंबेडकर नगर, जुलाई 28 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बुनकर सेवा केन्द्र वाराणसी द्वारा टांडा में समर्थ योजना के तहत 30 बुनकरों के 45 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य हैंडलूम क्षेत्र से जुड़े कार्यों में बुनकरों एवं युवाओं को दक्ष बनाते हुए उनकी तकनीकी क्षमता का विकास करना है। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त वे जामदानी बुनाई जैसी पारंपरिक एवं उत्कृष्ट हस्तकरघा कला के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने उद्यम का विस्तार करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी येाजना सहित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर बिना ब्याज के ऋण प्राप्त किया जा सकता है, जिससे बुनकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.