रांची, जून 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्र सरकार के उपक्रम सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) ने स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। विजन इंडिया टैलेंट फाउंडेशन के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम के तहत चार बैचों में 121 महिलाओं को बीपीओ में ग्राहक सेवा प्रतिनिधि और घरेलू डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्राहक सेवा, डेटा एंट्री, कंप्यूटर संचालन, संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, डिजिटल साक्षरता और कार्यालयी व्यवहार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान कर उन्हें औपचारिक रोजगार बाजार से जोड़ना है। संस्थान के मुताबिक, अब तक 88 महिलाओं को...