नोएडा, अप्रैल 28 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। जनगणना-2027 के पहले चरण में मकानों की गणना कर सूची तैयार करने के लिए कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो गया। इस दौरान नदारद मिले 24 कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी एंड मैनेजमेंट परिसर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस शिविर में लगभग तीन हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाना है। प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, ओएसडी अजय शर्मा और वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह के साथ मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण से नदारद कर्मचारियों पर कार्रवााई होगी एसीईओ ने प्रशिक्षण की अनिवार्यता पर जोर देते हुए जनगणना के कार्य को रुचि पूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.