बेगुसराय, दिसम्बर 9 -- नावकोठी, निज संवाददाता। रबी मौसम में किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने और वैज्ञानिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आत्मा के बैनर तले विष्णुपुर एवं समसा में कृषि कल्याण जन चौपाल का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मिट्टी की स्वास्थ्य सुरक्षा, उर्वरक प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। कृषि समन्वयक मनोज कुमार ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि है और राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाने के लिए नई तकनीकों को बढ़ावा दे रही है। बिना सोचे-समझे रासायनिक उर्वरक के अतिप्रयोग से भूमि की उर्वराशक्ति घटने की समस्या पर चिंता जताई। किसानों को बीज बोने से पहले मृदा जांच कराने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि पौधों के रंग से भी मिट्टी में किस खनिज लवण की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.