प्रशिक्षण से छह अध्यापक मिले गैरहाजिर
कानपुर, सितम्बर 19 -- कानपुर। पतारा प्रथम प्राथमिक विद्यालय में एफएलएन 05 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सहायक अध्यापक व एआरपी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा था। प्रशिक्षण के दौरान कुल 36 में छह अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। जिसके सम्बन्ध में पृथक से रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश एआरपी को दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित अध्यापकों को गम्भीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने व विद्यालय के बच्चों को प्रशिक्षण में प्रदान की गई जानकारी से लाभान्वित कराये जाने के निर्देश दिये गये। यह भी पढ़ें- एफएलएन प्रशिक्षण के पांचवें चरण में 100 शिक्षक प्रशिक्षित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.