छपरा, अप्रैल 14 -- जिम्मेवारी नहीं निभाने पर कड़ी कार्रवाई की दी गई चेतावनी समय सीमा के भीतर जनगणना को पूरा करने के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण छपरा, नगर प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 को लेकर सारण जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रगणक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 16 प्रशिक्षुओं पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई न केवल अनुशासन कायम करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है, बल्कि इससे यह संदेश भी गया है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर 90 प्रगणक व पर्यवेक्षक को दिया गया प्रशिक्षण जिला प्रशासन इन दिनों चार्ज स्तर पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का गहन अ...