लखनऊ, मई 5 -- प्रशिक्षण वर्ग संगठन की रीढ़ है। इससे कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत होते हैं। पार्टी की अनुशासन, कार्यशैली, नीतियों से अवगत होते हैं। उनमें संगठनात्मक और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। जब वह जनता के बीच पहुंचते हैं तो पार्टी की अलग छवि बनती है। यह बातें डीप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कही। वह प्रदेश कार्यालय पर भाजपा लखनऊ महानगर की कार्यसमिति योजना बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में आगामी प्रशिक्षण वर्ग को प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए संगठनात्मक, व्यवस्थागत एवं तकनीकी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पास निंदा प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया। यह भी पढ़ें- भाजपा ने प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां शुरू कीं वहां उपस्थित पूर्व महापौर संयुक्ता भा...