अल्मोड़ा, मई 11 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। ताड़ीखेत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी कैडेटों का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी है। एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर नैनीताल के ग्रुप कमांडर रिची रंजन सहित तमाम अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण किया। कैडेटों ने अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कैंप कमांडेंट कर्नल पीबी कुलकर्णी, सूबेदार मेजर दिपेंद्र सिंह ने विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण क्षेत्रों का जायजा लिया। विद्यालय की चीफ ऑफिसर अनुराधा शर्मा ने विद्यालय का मैप लेआउट प्रस्तुत किया। ड्रोन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, सेक्शन फॉर्मेशन, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, फायरिंग एरिया, लाइन एंड लेआउट तथा डाइनिंग हॉल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रुप कमांडर रिची रंजन ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें...