बांदा, अप्रैल 28 -- बांदा। जनगणना के लिए प्रगणक व सुपरवाइजर नियुक्त किए तमाम शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र तीन दिवसीय प्रशिक्षण से गायब रहे। बीएसए ने प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले 17 शिक्षकों का वेतन एक दिन का वेतन रोक दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि आगे प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए तो तीन वर्ष के लिए जेल जाने को तैयार रहें। बीएसए अव्यक्तराम तिवारी को अतर्रा तहसीलदार ने 20 से 22 अप्रैल तक दिए गए प्रगणक व सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों, शिक्षामित्र व अनुदेशकों की सूची भेजी है। अवगत कराया है कि एचआईसी अतर्रा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 22 अप्रैल को बड़ी संख्या में प्रगणक व सुपरवाइजर अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर सरैयाहाट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू इनमें प्राथमिक विद्यालय खुरहंड की प्रधानाध्यापक मंजू...